एक आधुनिक फव्वारा सिंचाई तकनीक

रेनगन मतलब नाम से ही समझ में आता है की यह बरसात की तरह पानी सिंचित करने की एक तकनीक है। रेनगन को वाटर गन भी कहते है। गिअर तकनीक के आधारपर होनेके कारण एकसमान तेजी से पूरे,अर्धगोलाकार में किसीभी कोने में घूम सकती है। इसलिए यह सभी प्रकार की फसलों के लिए उपयोगी है। जैसे की गन्ना,कपास,चारा,मक्का,गेहू,मूंगफली,बाजरा,सोयाबीन,सब्जी,मिर्च,प्याज,आलू,चाय,कॉफी आदि फसलो के लिए रेनगन का मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसीतरह लॉन,खेल के मैदानपर भी इस्तेमाल कर सकते है।
हिरा रेनगन के फायदे:-
1) एकही जगहपर पम्प के दबाव के अनुसार आधा से एक एकड़ तक फवारा सिंचाई के 7-8 नोजल के बजाय एकही रेनगन से होता है। छोटे स्प्रिंकलर से एक सिंचाई के बाद पाईपलाईन को 50 फिट आगे सरकाने के बजाय सिर्फ रेनगन से 150-170 फिट तक आगे सरकाया जा सकता है। इसलिए समय और श्रम के साथ बिजली की बचत होती है। 211 लिटर प्रति मिनिट पाणी का फव्वारा करती है।
2) एक नई तकनीक – वजन में हल्की और रखरखाव में आसान होने से संभालना आसान होता है।
3) समयपर खेत सिंचाई के लिए अत्यंत उपयोगी है। खेत की बुवाई करने से पहले रेनगन से हल्के से सिंचाई करले तो अनावश्यक घास भी निर्माण नही होती है।
4) गर्मी के मौसम में रेनगन से बरसात की तरह पानी देकर गर्मी के मौसम में कम पानी में, कम समय में रोपण कर सकते है।
5) हिरा रेनगन से हल्के फवारे से फसलों की पत्ते साफ पानी से धोये जाने से कीटों का प्रभाव कम होता है। और फसल में खाद्य प्रसंस्करण की प्रक्रिया होने से फसलों की अच्छेसे वृध्दि होती है।
6) उतार-चढ़ाव की जमीनपर रेनगन द्वारा एकसमान सिंचाई की जाती है। भाप की कोई जरूरत नहीं होती।
7) हिरा रेनगनसे नियंत्रित सिंचाई होने से नाजुक पौधो के लिए सिंचाई के पानी का दर कम करने की सुविधा होती है।
8) आमतौरपर दो घंटा रेनगन चलाने पर 1.2 इंच तक बरसात होती है। और इतना आपकी जमीन (भूमि) को काफी होता है।
9) हिरा रेनगन को एक विशेष प्रकार का अॅडाप्टर होनेसे किसीभी प्रकार के स्प्रिंकलर पाईप को जोड़ सकते है।
10) हिरा रेनगन का रखरखाव का खर्चा बेहद कम होता है। पूरी तरह भारतीय बनावट होने के कारण सभी प्रकार के पार्ट्स की उपलब्धता और बेचने के बाद की गॅरंटी होती है।
रेनगन का इस्तेमाल करने का तरीका:-
- पोर्टेबल प्रणाली : इस प्रणाली में स्प्रिंकलर कप्लर पाईपद्वारा रेनगन को पुरे खेत में आवश्यकता के अनुसार घुमा सकते है।
- सेमी परमनंट प्रणाली : इस प्रणाली में भूमिगत एचडीपीई या पीवीसी मुख्य पाईपलाईन लगाके पम्प के दबाव के अनुसार 150-170 फिट दुरी पर आउटलेट निकालकर स्प्रिंकलर कप्लर पाईपद्वारा रेनगन पूरे क्षेत्र (खेत) में घुमा सकते है।
- परमनंट प्रणाली : इस प्रणाली में क्षेत्र (खेत) की लम्बाई-चौड़ाई के अनुसार मेन और सबमेन एचडीपीई या पीवीसी पाईपलाईन लगाकर पम्प के दबाव अनुसार 150-170 फिट दुरी पर आउटलेट निकालकर रेनगनद्वारा सिंचाई कर सकते है।
रेनगन चलाने के लिए पम्प:-
रेनगन को 2.5 किलो/सें.मी. दबावपर चलाने के लिए 3 हॉर्स पॉवर के 120 फिट कुल हेड के पम्प की जरूरत होती है। हालाँकि, अगर खेत का क्षेत्रफल,पाईप लाईन की लम्बाई, कुए की गहराई, रेनगन के नोजल की साईंज इन सभी मामले में जरूरती लगनेवाला पम्प लेने के लिए हम आपको मार्गदर्शन कर सकते है।
हिरा रेनगन कि प्रमुख विशेषतांये


रेनगन की बनावट नुसारपानी केदोनोआउटलेट (Outlet) के सामने पानी की बौछार कम ज्यादा करने वाले Adjustable Screw होने से रेनगन से पानी की एक ही धार बाहर न निकलते हुए पानी की बौछार की तरह एकसमान छिडकाव करता है ऐसा करने से कोई भी जगह सुखी नही रहती है |


हिरा रेनगन किट :-

1.25 ” रेनगन के लिये सॅम्पल कोटेशन ( PVC पाईप फिटिंग के लिये ) |
अनु. क्र. | वस्तू विवरण | नग | किमत /नग (Rs) | Total |
1) | 1.25” रेनगन | 1 | 3000=00 | 3000=00 |
2) | रेनगन स्टॅण्ड | 1 | 2000=00 | 2000=00 |
3) | सर्व्हिस सॅडल | 1 | 400=00 | 400=00 |
4) | प्रेशर मीटर | 1 | 500=00 | 500=00 |
Total | 5900=00 |
1.25 ” रेनगन के लिये सॅम्पल कोटेशन ( स्प्रिंकलर पाईप फिटिंग के लिये ) |
अनु. क्र. | वस्तू विवरण | नग | किमत /नग (Rs) | Total |
1) | 1.25” रेनगन | 1 | 3000=00 | 3000=00 |
2) | रेनगन स्टॅण्ड | 1 | 2000=00 | 2000=00 |
3) | फुट बॉटम | 1 | 700=00 | 700=00 |
4) | प्रेशर मीटर | 1 | 500=00 | 500=00 |
Total | 6200=00 |